
बड़वानी: पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देश पर बड़वानी पुलिस ने युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत “पुलिस खेल उत्सव” और “आपकी बात – पुलिस के साथ” अभियान चलाए जाएंगे।
इन अभियानों में थाना क्षेत्रों के चयनित गांवों में कबड्डी, वॉलीबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। लगभग 900 युवाओं को टीमों में शामिल किया जाएगा और थाना प्रभारी उन्हें खेल सामग्री उपलब्ध कराएंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे और अपराध से दूर रखना और पुलिस और युवाओं के बीच विश्वास बढ़ाना है।
पहला जनसंवाद कार्यक्रम 05 अप्रैल को सुबह 10 बजे थाना पाटी क्षेत्र के ग्राम सागबारा में आयोजित होगा। विषय “आध्यात्मिक व सामाजिक पुनरुत्थान” है। मुख्य वक्ता डॉ. प्रभु नारायण मिश्रा होंगे। कार्यक्रम में पुलिस ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेगी और ग्राम रक्षा समितियों को सक्रिय बनाएगी।
ये भी पढ़े – बड़वानी: मां नर्मदा जागीरदारपुरा घाट को विधायक राजन मंडलोई की सौगात
- barwani-police-youth-positive-direction-sports-festival-campaign









