रतलाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

रतलाम: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। विश्वसनीय सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में थाना पिपलोदा क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा स्थित सलीम के पोल्ट्री फार्म पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान वहाँ अवैध रूप से संचालित MD/MDMA सिंथेटिक ड्रग निर्माण फैक्ट्री का खुलासा हुआ और चार आरोपी सक्रिय रूप से मादक पदार्थ बना रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने फैक्ट्री से 200 ग्राम तैयार एमडी, 900 ग्राम 2-ब्रोमो-4 मिथाइल प्रोपियोफेनोन, 140.48 किलोग्राम एमडीसी, 35.6 किलोग्राम एचसीएल, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, भट्टी, ड्रायर मशीन, छाछ बनाने की मशीन, स्टील की थालियां, मल्टीपिन स्विच बोर्ड, प्लास्टिक कैन और अन्य उपकरण जब्त किए।

ये भी पढ़े – रतलाम: अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की दो बड़ी कार्यवाही, 3 गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी हैं: रईस खान, युसूफ खान, सलीम उर्फ राजू खान और जमशेद उर्फ सेठ खान। मुख्य सरगना जमशेद लाला अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय अनुभवी MD निर्माता है, जिसके खिलाफ पहले राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में प्रकरण दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से संगठित ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ।

पुलिस ने एक दिन पहले लगभग 3 किलो MD की सप्लाई भी पकड़ी थी। संपूर्ण सप्लाई चेन की जांच और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एसडीओपी संदीप मालवीय, थाना प्रभारी और सायबर सेल टीम सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

ये भी पढ़े – रतलाम: रिंगनोद पुलिस की बड़ी सफलता,100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

  • ratlam-police-bust-illegal-drug-factory-four-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया