छतपुर: आंगन की पानी की हौदी में गिरने से डेढ़ साल की मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

छतरपुर/बमीठा:  जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम घूरा में एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की पानी की हौदी में डूबने से मौत हो गई. घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है.जानकारी के अनुसार सनाया पिता ठाकुर दास पटेल (उम्र करीब डेढ़ वर्ष) घर के आंगन में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. इसी दौरान खेलते-खेलते वह आंगन में बनी पानी की हौदी में गिर गई। उस समय परिवार के अधिकांश सदस्य खेत पर फसल कटाई के काम में लगे हुए थे.

कुछ देर बाद जब बच्ची की मां सविता घर पहुंची तो उसने देखा कि बच्ची हौदी के पानी में डूबी हुई है। मां ने तुरंत बच्ची को बाहर निकाला और रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन पड़ोसी के चार पहिया वाहन से बच्ची को बमीठा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने करीब 10 से 15 मिनट तक प्राथमिक उपचार किया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. परिजन बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में डॉक्टर रवि सोनी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सनाया परिवार की सबसे छोटी बेटी थी। इस हादसे के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है. पुलिस के अनुसार बुधवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

ये भी पढ़े – छतरपुर: शराब ठेके पर खुलेआम नियमों की अनदेखी, प्रशासन की चुप्पी

  • chhatarpur-toddler-drowns-water-tank
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    भेरुन्दा में नाव टेंडर को लेकर विवाद: बिना सार्वजनिक सूचना बैठक बुलाने पर उठे सवाल, जांच की मांग

    सीहोर | नफीस खान सीहोर जिले की भेरुन्दा (नसरुल्लागंज)…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण