देहरादून: श्रीमद्भागवत कथा में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सहभाग; सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर

देहरादून: राजधानी देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और कथा व्यास देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के श्रीमुख से अमृतमयी कथा का श्रवण किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने व्यास पीठ और श्रीमद्भागवत पुराण का विधिवत पूजन-अर्चन भी किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों में सम्मिलित होकर संतजनों का सान्निध्य प्राप्त करना अपने आप में सौभाग्य की बात है।सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि केदारखंड और मानसखंड के मंदिरों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ हरिपुर कालसी में यमुनातीर्थ के पुनरुद्धार की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार–ऋषिकेश और शारदा कॉरिडोर जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी काम किया जा रहा है। इसके साथ ही दून विश्वविद्यालय में “सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज” की स्थापना, धर्मांतरण विरोधी कानून और समान नागरिक संहिता जैसे निर्णयों के माध्यम से सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़े – देहरादून: सीएम पुष्कार सिहं धामी से मिले कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर, सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक जागरूकता पर हुई चर्चा

  • dehradun-cm-pushkar-singh-dhami-participation-shrimad-bhagwat-katha-cultural-heritage-conservation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बैंक जाने से पहले निपटा लें जरूरी काम, SBI की एडवाइजरी, 28-30 सितंबर की हड़ताल से 5 दिन प्रभावित हो सकता है कामकाज

    भारतीय स्टेट बैंक ने 28 से 30 सितंबर 2026…

    TMC विवाद में चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, ममता गुट को मिला ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चिन्ह

    तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना