
रामनगर/उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 में भाग लिया और जनपद स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनके व्यापक लाभों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ जनता के बीच जाकर इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें और सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुँचाएं. इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैरा, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े – रामनगर: हनुमान जन्मोत्सव पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; की विशेष पूजा-अर्चना
- uttarakhand-cm-pushkar-dhami-participates-deendayal-upadhyay-training-campaign










