छतरपुर: नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

छतरपुर: नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना बक्स्वाहा पुलिस ने दमोह रोड पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 30 पेटी यानी करीब 270 लीटर अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति सुजुकी XL6 कार जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 11.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

प्रभात गश्त के दौरान पुलिस को हीरापुर-दमोह रोड पर अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मार्ग पर चेकिंग लगाई। इसी दौरान हीरापुर की ओर से आ रही एक संदिग्ध XL6 कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी तेज गति से भगाने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रुकवाया और तलाशी लेने पर कार से 30 पेटी अवैध शराब बरामद की गई।

पुलिस ने इस मामले में कौशल बुंदेला निवासी धारखेड़ी थाना बंडा जिला सागर और विनय सिंह चौहान निवासी ग्राम पड़रा जिला झांसी (हाल निवासी देरी रोड छतरपुर) को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ थाना बक्स्वाहा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

ये भी पढ़े – छतरपुर: पुलिस और कंडक्टर के बीच मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

  • chhatarpur-police-arrest-two-illegal-liquor-smuggling
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना