रतलाम: शासकीय ट्रांसफार्मर से तेल चोरी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

रतलाम:  संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना बरखेड़ा कला पुलिस ने शासकीय ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

28 मार्च को ग्राम निपानिया लाल निवासी बापू सिंह गुर्जर ने हिम्मतखेड़ी स्थित शासकीय ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने की रिपोर्ट थाना बरखेड़ा कला में दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरखेड़ा कला निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सोमचड़ी निवासी दशरथ सिंह राजपूत अपने ट्रैक्टर को ट्रांसफार्मर के तेल से चला रहा है।

ये भी पढ़े – रतलाम पुलिस की नई पहल: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित

पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ की तो आरोपी ने चोरी की वारदात में एमपीईबी के लाइन हेल्पर पीरूलाल सूर्यवंशी और प्रभुलाल सूर्यवंशी निवासी देवगढ़ की संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के तेल से चलाए जा रहे ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है।गिरफ्तार आरोपियों में दशरथ सिंह राजपूत (50) निवासी सोमचड़ी, प्रभुलाल सूर्यवंशी (36) और पीरूलाल सूर्यवंशी (35) निवासी देवगढ़ शामिल हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया, एएसआई नानूराम दसोरिया, आरक्षक ओमप्रकाश गुर्जर, राकेश पाटीदार, अजय चौधरी और शकील की सराहनीय भूमिका रही।

ये भी पढ़े – रतलाम: स्पा सेंटरों की आकस्मिक जांच; पुलिस ने स्टाफ व दस्तावेजों की की पड़ताल

  • ratlam-government-transformer-oil-theft-three-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया