
बरपेटा/असम: उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने असम के बरपेटा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ एनडीए की भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार है, जिसने भारत की संस्कृति, परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार सुरक्षा और सुशासन देने के साथ-साथ बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की एनडीए सरकार ने पिछले 10 वर्षों में असम के विकास और बदलाव के लिए लगातार काम किया है।
वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों ने लंबे समय तक राज्य में अराजकता, दंगे और घुसपैठ जैसी समस्याओं को बढ़ावा दिया, जिससे प्रदेश की सुरक्षा प्रभावित हुई।उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार विकास, सुरक्षा और सुशासन के एजेंडे पर काम कर रही है, जबकि विपक्षी दलों की नीतियों के कारण पहले राज्य को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।सभा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जनसभा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
ये भी पढ़े – यूपी में 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने पारदर्शिता और रोजगार पर जोर दिया
- barpeta-yogi-adityanath-nda-achievements-congress-criticism










