बुरहानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ शावक की मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच

बुरहानपुर: वन क्षेत्र में एक बाघ शावक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद वन विभाग में हलचल मच गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 2 अप्रैल को वन भूमि कक्ष क्रमांक 355, बीट धामनगांव में एक बाघ शावक मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों के निर्देश पर वहां से आवश्यक साक्ष्य भी एकत्रित किए गए।

वन विभाग द्वारा शावक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग की मौजूदगी में शावक का अंतिम संस्कार किया गया। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाकर मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई है, ताकि जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है, इसलिए वन विभाग सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहा है।

वन विभाग का कहना है कि यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और जांच जारी है।इस घटना के बाद वन्यजीव संरक्षण और सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अब सभी की नजर वन विभाग की जांच रिपोर्ट पर टिकी है कि बाघ शावक की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या था।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में शिक्षक संगठनों की बैठक, रैली और ज्ञापन देने का ऐलान

  • burhanpur-forest-department-tiger-cub-death-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना