जबलपुर हाईकोर्ट ने वरिष्ठ जिला पंजीयक निधि जैन के खिलाफ लगे आरोपों पर लिया सख्त रुख

सागर/जबलपुर। मध्य प्रदेश के पंजीयन एवं स्टाम्प विभाग में पदस्थ वरिष्ठ जिला पंजीयक निधि जैन के खिलाफ लगे आरोपों के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य शासन को निर्देश दिए हैं कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कर 6 सप्ताह के भीतर निर्णय लिया जाए।

मामला उस समय का बताया जा रहा है जब निधि जैन जबलपुर में पदस्थ थीं। सागर निवासी अधिवक्ता मयंक प्रजापति द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि निधि जैन ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जबलपुर में अपनी मां के नाम पर एक संपत्ति की रजिस्ट्री कराई। याचिका में कहा गया है कि रजिस्ट्री के दौरान निर्माणाधीन मकान को खाली प्लॉट बताकर दर्ज कराया गया। आरोप है कि ऐसा स्टाम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क कम कराने के उद्देश्य से किया गया, जिससे शासन को राजस्व का नुकसान हुआ।

याचिकाकर्ता का यह भी कहना है कि इस प्रक्रिया में वास्तविक तथ्यों को छिपाया गया और शासकीय अभिलेखों में कथित रूप से हेरफेर की गई। मामले में पूर्व में की गई जांच में भी प्रथम दृष्टया अनियमितताओं के संकेत मिलने की बात सामने आई थी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई की जाए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पंजीयन एवं स्टाम्प विभाग में हलचल बढ़ गई है। वर्तमान में सागर में पदस्थ निधि जैन से जुड़े इस मामले में अब जांच की रिपोर्ट निर्धारित समय में शासन को प्रस्तुत करनी होगी।

ये भी पढ़े – सागर: हनुमान जयंती की शोभायात्रा में दर्दनाक हादसा, 15 वर्षीय किशोर की मौत

  • jabalpur-high-court-strict-stance-senior-district-registrar-nidhi-jain-allegations
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना