सागर: शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत प्रवेश उत्सव का आयोजन

सागर: शिक्षा को प्रोत्साहित करने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देशानुसार जिले के सभी अनुभागों में एसडीएम, तहसीलदार और अन्य विभागीय अधिकारी नव-प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करने पहुंचे।

 

विकासखंड बंडा स्थित सांदीपनि स्कूल और जिले के अन्य विद्यालयों में अधिकारियों ने बच्चों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनके शिक्षण सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण ढंग से कराई। इस मौके पर प्रशासनिक टीम पूरी तरह सक्रिय रही और बच्चों का मनोबल बढ़ाया।जिले के प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति इस प्रकार रही: बंडा में आरती यादव (SDM), केसली में राजनंदनी शर्मा (SDM), शाहगढ़ में नवीन सिंह ठाकुर (SDM), बीना में रविश श्रीवास्तव (SDM) और सागर में अमन मिश्रा (SDM)। इसके अलावा संबंधित तहसीलदार और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

ये भी पढ़े –  सागर: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हनुमान प्राकट्योत्सव में लिया भाग, हजारों श्रद्धालुओं ने की भागीदारी

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम आरती यादव ने स्वयं कक्षाओं में प्रवेश कर बच्चों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा, “शासन का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक माहौल का लाभ उठाकर विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।”अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और घर पर उनकी पढ़ाई पर नजर रखें।

शिक्षकों को निर्देश दिए कि पठन-पाठन को सरल, रोचक और बोझमुक्त बनाया जाए ताकि बच्चों में शिक्षा के प्रति स्वाभाविक रुचि उत्पन्न हो। प्रवेश उत्सव के दौरान स्कूलों में खेलकूद, शैक्षणिक गतिविधियों और मिड-डे मील की व्यवस्था का निरीक्षण भी किया गया। इस पहल से न केवल विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा है, बल्कि समुदाय में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश भी गया है।

ये भी पढ़े – सागर: हनुमान जयंती की शोभायात्रा में दर्दनाक हादसा, 15 वर्षीय किशोर की मौत

  • sagar-school-chalo-campaign-enrollment-festival
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘सृजन संवाद योजना’ में छात्राओं ने समझा पुलिस का नेटवर्क, डायल 112 और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर