बड़वानी: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; राजपुर BEO कार्यालय का बाबू रंगे हाथों पकड़ा

बड़वानी। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय राजपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 और लेखा शाखा प्रभारी प्रदीप मंडलोई को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक से उनकी बहू की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े दस्तावेजी कार्य और वेतन भुगतान के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर सोमवार को राजपुर स्थित बीईओ कार्यालय में दबिश दी और आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

यह कार्रवाई योगेश देशमुख के निर्देशन में की गई। आरोपी प्रदीप मंडलोई खरगोन जिले के रायबीडपुरा का निवासी बताया गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

शिकायतकर्ता बाबूलाल नरगांवे माध्यमिक विद्यालय देवला से उच्च श्रेणी शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके पुत्र विशाल नरगांवे की मृत्यु के बाद उनकी पुत्रवधू को जुलवानिया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भृत्य पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। आरोपी ने पीआरएएन नंबर मंगवाने और वेतन निकलवाने के नाम पर 8 हजार रुपए की मांग की थी, जो बाद में 7 हजार रुपए में तय हुई।

भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक (लोकायुक्त) राजेश सहाय के निर्देशन में सत्यापन कराया गया। पुष्टि होने पर कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें विवेक मिश्रा, विजय कुमार, सतीश यादव, पवन पटोरिया, आदित्य भदौरिया और श्रीकृष्णा अहिरवार शामिल थे।लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से बीईओ कार्यालय के स्थापना कक्ष में दबिश देकर आरोपी को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

ये भी पढ़े –  बड़वानी के ग्रामीणों की सड़क समस्या: कब मिलेगा समाधान?

  • barwani-beo-office-clerk-caught-taking-7000-bribe-lokayukta-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना