मणिपुर में उग्रवादियों का हमला; घर पर रॉकेट/बम गिरा, दो मासूम बच्चों की मौत; इलाके में हिंसक विरोध प्रदर्शन

बिष्णुपुर/मणिपुर: बिष्णुपुर जिला के मोइरांग क्षेत्र के ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई इलाके में मंगलवार तड़के एक घर पर संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा किए गए रॉकेट/बम हमले में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं. पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक यह हमला रात करीब 1 बजे हुआ, जब परिवार घर में सो रहा था.

विस्फोट घर की खिड़की के पास हुआ और धमाके में 5 साल का लड़का और करीब 5 महीने की बच्ची की मौत हो गई. घायल मां को इलाज के लिए इंफाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  अधिकारियों के अनुसार हमले के पीछे संदिग्ध उग्रवादी (मिलिटेंट) समूहों का हाथ होने की आशंका है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

हमले के बाद भड़का जनाक्रोश

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। कई जगहों पर वाहनों में आग लगा दी गई और इंफाल–तिदिम रोड (NH-2) को अवरुद्ध कर दिया गया।मणिपुरी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान कुछ ट्रकों और तेल टैंकरों को भी आग के हवाले कर दिया गया।

हालात को नियंत्रित करने के लिए इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ने राज्य में स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है ताकि अफवाहों को रोका जा सके।

मुख्यमंत्री ने की घटना की निंदा

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इस हमले को “मानवता पर हमला” बताते हुए कड़ी निंदा की और दोषियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़े – हैलाकांडी में अमित शाह का दावा: 11 हजार युवाओं ने छोड़े हथियार, असम में शांति का रास्ता खुला; शाह बोले – ULFA और बोडोलैंड समझौते से बदला असम का माहौल

  • manipur-bomb-rocket-attack-children-death-violent-protests
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना