सीधी में सुबह से शाम तक जनसुनवाई: कलेक्टर ने 600 से ज्यादा लोगों की समस्याएं सुनीं

सीधी: कलेक्टर ऑफिस में मंगलवार के जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. कलेक्टर विकास मिश्रा ने लगभग 600 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित व प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 6:30 बजे तक चला, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निराकरण संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किया जाए, और आवेदकों को समाधान की समय-सीमा स्पष्ट बताई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं और बुजुर्गों के आवेदनों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।

जनसुनवाई के दौरान, आधार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष व्यवस्था की गई। मौके पर ही बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक अपडेट के साथ नए आधार कार्ड भी बनाए गए, जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आने वाली दिक्कतें दूर हुईं। इसके अलावा, जनसुनवाई के साथ आयोजित मेडिकल शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान रक्तचाप और शुगर की जांच के साथ आवश्यक परामर्श और दवाइयों का वितरण किया गया। गंभीर मरीजों को आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि निराकरण के बाद संबंधित अधिकारी स्वयं आवेदकों को जानकारी दें।

ये भी पढ़े – सीधी: मोबाइल स्नैचिंग के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता

  • sidhi-collector-public-hearing-addresses-600-issues
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना