सागर में गाय के साथ अमानवीय कृत्य का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

सागर: जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां रामपुरा वार्ड में एक युवक ने सड़क किनारे बैठी गाय के साथ अमानवीय कृत्य किया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।सोमवार रात, जब अंधेरा था, इस युवक ने यह हरकत की। किसी व्यक्ति ने यह पूरी घटना अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

जब यह वीडियो सामने आया, तो कई हिंदू संगठन और गौ रक्षक सिटी कोतवाली थाना सागर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इस तरह की घटना समाज के लिए बेहद गंभीर और निंदनीय है।पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – भोपाल/सागर: विधायक शैलेंद्र कुमार जैन की शिक्षकों के हित में मुख्यमंत्री से मुलाकात

  • sagar-police-fir-cow-abuse-video-viral
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना