बुरहानपुर: न्यूनतम वेतन को लेकर टेक्सटाइल श्रमिकों का गुस्सा, बैठक बेनतीजा रहने पर आंदोलन की चेतावनी

बुरहानपुर: जिले में टेक्सटाइल श्रमिकों का गुस्सा साफ़ दिखाई दे रहा है। संयुक्त कलेक्टर कार्यालय में बुरहानपुर मजदूर यूनियन और सैकड़ों प्रभावित श्रमिकों की जिला श्रम अधिकारी के साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बेनतीजा रहने के बाद माहौल गरमा गया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर श्रमायुक्त की अधिसूचना का तुरंत पालन नहीं हुआ तो जिलेभर में कामबंद हड़ताल और बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

बैठक में यूनियन ने 3 मार्च 2026 को श्रमायुक्त, मध्य प्रदेश (इंदौर) द्वारा जारी अधिसूचना के तहत 1 अप्रैल 2026 से लागू बढ़े हुए न्यूनतम वेतन और परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (वीडीए) को तुरंत लागू कराने की मांग उठाई। इसके साथ ही अप्रैल 2024 से लंबित एरियर का भुगतान और टेक्सटाइल एसोसिएशन के साथ संयुक्त बैठक बुलाने की मांग भी की गई।

 

यूनियन अध्यक्ष ठाकुर प्रियांक सिंह ने बैठक के बाद नाराजगी जताते हुए कहा कि लंबी चर्चा के बावजूद जिला श्रम अधिकारी की ओर से कोई ठोस निर्णय या लिखित आश्वासन नहीं दिया गया। केवल फाइल को उच्च अधिकारियों तक भेजने की बात कहकर मामले को टाल दिया गया, जिससे मजदूरों में भारी आक्रोश है।

उन्होंने बताया कि नई अधिसूचना के अनुसार अकुशल श्रमिक को 12,425 रुपये, अर्द्धकुशल को 13,421 रुपये, कुशल श्रमिक को 15,144 रुपये और उच्चकुशल श्रमिक को 16,769 रुपये प्रतिमाह (वीडीए 2,850 रुपये सहित) मिलना अनिवार्य है। इसके बावजूद श्रमिकों को अभी तक बढ़ा हुआ वेतन नहीं मिला है।

यूनियन का कहना है कि मजदूर पिछले 18 महीनों से हड़ताल, ज्ञापन और प्रदर्शन के माध्यम से अपनी मांगें उठा रहे हैं, यहां तक कि मामला अदालत तक भी पहुंच चुका है।

यूनियन प्रतिनिधि रुपेश वर्मा, बंटी अंकारे और जुनैद अली ने भी प्रशासन पर उद्योगपतियों के पक्ष में खड़े होने का आरोप लगाया और श्रमिकों से एकजुट रहने की अपील की।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: शिवा बाबा मंदिर ट्रस्ट को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने जनसुनवाई में लगाई गुहार

  • burhanpur-textile-workers-minimum-wage-protest-escalation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना