बड़वानी में जल संरक्षण का सशक्त अभियान, कलेक्टर जयति सिंह ने दिए कड़े निर्देश

बड़वानी: कलेक्टर जयति सिंह ने जनपद पंचायत पाटी में आयोजित जल संचय जन भागीदारी एवं जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 की समीक्षा बैठक में कहा कि जल केवल स्रोत नहीं, बल्कि सभ्यताओं की जननी है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पंचायतों को आवंटित जल संरचनाओं जैसे खेत तालाब, डग वेल और अमृत सरोवर का कार्य समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि नालों को तीन श्रेणियों—जीवित, अर्ध-जीवित और मृत—में वर्गीकृत किया गया है और प्रथम व द्वितीय चरण (जीवित एवं अर्ध-जीवित) नालों में बोरी बंधान तकनीकी रूप से किए जाने पर लाभकारी सिद्ध होंगे। हैंडपंपों की स्थिति सुधारने के लिए कलर कोडिंग (हरा, पीला, लाल) लागू की गई है। पीले रंग के हैंडपंपों के पास जल स्तर बढ़ाने हेतु अनिवार्य रूप से रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने कार्यों की नियमित निगरानी और पोर्टल पर जियोटैक फोटो सावधानीपूर्वक अपलोड करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण का कार्य नियमित और सतत होना चाहिए।

ये भी पढ़े – बड़वानी: कलेक्टर जयति सिंह ने बच्चों की शिक्षा और जिला विकास के लिए दिए निर्देश

  • barwani-water-conservation-campaign-collector-jayati-singh-directives
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

    डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे