सागर में ‘मुस्कान अभियान’ की सफलता: तीन अपहृत नाबालिग सकुशल बरामद

सागर: मोतीनगर थाना पुलिस ने “मुस्कान अभियान” के तहत कार्रवाई करते हुए तीन अपहृत नाबालिगों को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बालक और दो बालिकाओं को खोजकर उनके परिजनों को सौंप दिया।सागर पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे “मुस्कान अभियान” के तहत मोतीनगर थाना पुलिस को यह सफलता मिली।

पुलिस ने तीन अलग-अलग प्रकरणों (अपराध क्रमांक 341/2026, 348/2026 और 368/2026) में दर्ज मामलों की जांच करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर नाबालिगों का पता लगाया।पुलिस टीम ने कम समय में कार्रवाई करते हुए तीनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत, उप निरीक्षक प्रभुदयाल सिंह ठाकुर तथा उनकी टीम के सदस्य माधव सिंह, भारत सिंह, नदीम शेख, महेंद्र और राहुल की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि नाबालिगों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – सागर में जल्द बदलने जा रहा है मौसम का मिजाज , मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

  • sagar-police-mission-smile-rescue-three-kidnapped-minors
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना