सिंगरौली: अवैध खनन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, भारी मात्रा में रेत जब्त

सिंगरौली:  जिले में अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने मंगलवार को संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रेत जब्त की।

खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम जियावन स्थित शासकीय कॉलेज के पास सरकारी भूमि पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम को मौके पर लगभग 161 घन मीटर अवैध रूप से भंडारित रेत मिली, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जब्त रेत लावारिस स्थिति में पाई गई, जिसे नियमानुसार अधिकृत रेत ठेकेदार को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में संबंधित खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं रेत भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिससे खनिज संसाधनों के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढ़े – सिंगरौली पुलिस का अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह पर बड़ा हमला, 9 मोटरसाइकिल बरामद – 3 गिरफ्तार

  • singrauli-administration-crackdown-illegal-mining-sand-seized
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    अनूपपुर पार्षद की अनोखी पहल, प्रदेश टॉपर को भेंट किया टैबलेट

    अनूपपुर: बरगवां नगर परिषद वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन कुमार चीनी ने शिक्षा…

    आगे पढ़ें
    दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग भारत दौरा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के बाद चर्चा तेज

    नई दिल्ली/सियोल: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग इन दिनों भारत के आधिकारिक राजकीय दौरे…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

    सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

    Google ने भारत में 17 लाख एड अकाउंट किए सस्पेंड, 48 करोड़ भ्रामक विज्ञापन हटाए

    Google ने भारत में 17 लाख एड अकाउंट किए सस्पेंड, 48 करोड़ भ्रामक विज्ञापन हटाए

    राघव चड्ढा को केंद्र की Z श्रेणी सुरक्षा, राजनीतिक हलकों में हलचल तेज—दिल्ली और पंजाब में अर्धसैनिक बल तैनात

    राघव चड्ढा को केंद्र की Z श्रेणी सुरक्षा, राजनीतिक हलकों में हलचल तेज—दिल्ली और पंजाब में अर्धसैनिक बल तैनात

    सिडनी ओपेरा हाउस में गूंजा ‘जय श्री राम’; बागेश्वर सरकार को न्यू साउथ वेल्स संसद में मिला अंतरराष्ट्रीय गौरव

    सिडनी ओपेरा हाउस में गूंजा ‘जय श्री राम’; बागेश्वर सरकार को न्यू साउथ वेल्स संसद में मिला अंतरराष्ट्रीय गौरव

    IAS प्रियंक मिश्रा ने संभाली भोपाल की कमान; पदभार ग्रहण करते ही विकास और पारदर्शिता पर दिया जोर

    IAS प्रियंक मिश्रा ने संभाली भोपाल की कमान; पदभार ग्रहण करते ही विकास और पारदर्शिता पर दिया जोर