दमोह: नाबालिग को सोशल मिडिया पर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दमोह: दमोह जिले की हटा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेल करने वाले युवक को सिंगरौली जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नाबालिग के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे, जिससे पीड़िता और उसके परिवार को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

बुधवार शाम हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने इस मामले का खुलासा किया। आरोपी पिछले एक वर्ष से क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में था। उसने झांसे में लेकर वीडियो कॉल के माध्यम से उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे, और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा।

जब पीड़िता ने उससे बातचीत बंद कर दी, तो आरोपी ने उसके आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस घटना की शिकायत पीड़िता ने अपने पिता के साथ मिलकर थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई, जिसने आरोपी अभय पिता दिवाकर पांडे (21 वर्ष), निवासी निगुआ, थाना माड़ा, जिला सिंगरौली को उसके क्षेत्र से गिरफ्तार किया और हटा लेकर आई। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया।

पुलिस ने स्थानीय निवासियो से अपील की है की अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचें और किसी पर जल्दी भरोसा न करें। अपने सोशल मिडिया की यूजर आईडी और पासवर्ड किसी के साथ अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें। हठा थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी ने जनता से सतर्क रहने और इस प्रकार की घटनाओं से बचने की अपील की है। यह मामला एक गंभीर चेतावनी है कि ऑनलाइन संबंधों में सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है।

  • damoh-minor-blackmail-social-media-suspect-arrested
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

आंगनबाड़ियों में पहुंचा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, दिनेश शर्मा ने महिलाओं को बताईं सरकारी योजनाएं

उनाव/ राजकुमार शर्मा: उनाव में भाजपा मंडल के पूर्व…

उज्जैन की शाही मस्जिद पर हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई पर रोक की मांग खारिज

उज्जैन की शाही मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई…

You Missed

Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला