बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात; दमोह-हटा रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी

दमोह/ मनोहर शर्मा: बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास को गति देने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। दमोह से हटा होते हुए कुंडलपुर, खजुराहो और पन्ना को जोड़ने वाली प्रस्तावित रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी मिल गई है। बुधवार को दमोह सांसद राहुल सिंह ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में इस जानकारी को बताया और इसे क्षेत्र के लिए एक “गेम चेंजर” करार दिया।

बीजेपी सांसद राहुल सिंह ने बताया कि इस रेल परियोजना की मांग लंबे समय से की जा रही थी और उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इसका आग्रह किया था। अब सर्वे की मंजूरी मिलना इस दिशा में पहला ठोस कदम है। प्रस्तावित रेल लाइन से क्षेत्र में करीब 125 किलोमीटर के दायरे में आना जाना आसान और सरल होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि खजुराहो से छतरपुर, सागर होते हुए भोपाल तक लगभग 325 किलोमीटर के रेल मार्ग के लिए भी सर्वे कराया जाएगा। इससे बुंदेलखंड के कई महत्वपूर्ण शहर सीधे राजधानी से जुड़ जाएंगे, जिससे व्यापार, पर्यटन और आवागमन को बड़ा लाभ होगा।

सांसद ने हटा को भविष्य का “उद्योग नगरी” बताते हुए कहा कि यहां तेजी से औद्योगिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। गैसाबाद क्षेत्र में जेएसडब्ल्यू सीमेंट प्लांट का निर्माण कार्य जारी है, वहीं पन्ना में भी सीमेंट उद्योग संचालित है। ओएनजीसी की गतिविधियों के दोबारा शुरू होने की संभावना भी जताई गई है। ऐसे में रेल कनेक्टिविटी मिलने से उद्योगों को सीधा लाभ होगा और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा की “आज हटा से पन्ना या अन्य शहरों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन आने वाले समय में रेल मार्ग से यह दूरी सिमट जाएगी और पूरा क्षेत्र आर्थिक रूप से मजबूत होगा।“

इस विशेष पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के वरिष्ठ और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। यह रेल लाइन की पहल न केवल परिवहन व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि पर्यटन नगरी खजुराहो, धार्मिक स्थल कुंडलपुर और खनिज संपदा से समृद्ध पन्ना को भी नई पहचान देगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना आने वाले वर्षों में बुंदेलखंड की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।

सांसद राहुल सिंह ने कहा की यह पहल न केवल क्षेत्र के आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी, जिससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

  • bundelkhand-damoh-hatta-rail-line-project-approval
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना