केसली: नारायणपुर में पलटा गिट्टी से भरा डंपर, मकान और पोल क्षतिग्रस्त

सागर/मनीष चौबे: जिले की केसली तहसील के नारायणपुर गांव में शुक्रवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ जब गिट्टी से भरा एक डंपर (MP 15 HA 4555) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान में जा घुसा। इस दुर्घटना में बिजली का पोल टूट गया और मकान को भी भारी क्षति पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना जबरदस्त था कि बिजली का पोल पूरी तरह से धराशायी हो गया और मकान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सौभाग्यवश, जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त मकान में संचालित दुकानें बंद थीं। यदि दुकानें खुली होतीं, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

केबिन में फंसा रहा ड्राइवर

यह घटना डंपर के पलटने से हुई, चालक केबिन के भीतर ही बुरी तरह फंस गया। स्थानीय ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई कर राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को बाहर निकाला।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही टड़ा चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायल ड्राइवर को 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसली भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि हादसा डंपर की तेज रफ्तार की वजह से हुआ या फिर वाहन में कोई तकनीकी खराबी आई थी। फिलहाल, इलाके की बिजली व्यवस्था बाधित है, जिसे सुधारने के प्रयास जारी हैं।

यह हादसा सागर जिले के केसली ग्राम नारायणपुर में हुआ ,जहाँ भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे बिजली का पोल टूटा, मकान और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। टड़ा चौकी पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।

  • narayanpur-dumper-accident-house-pole-damaged
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया