रायसेन में ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ का आगाज; केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन

रायसेन/दीपक श्रीवास्तव: उन्नत कृषि महोत्सव के अंतर्गत रायसेन के दशहरा मैदान में 10 अप्रैल को भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। यह प्रदर्शनी किसानों के लिए नवीनतम कृषि तकनीकों और समाधानों का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने औचक निरीक्षण किया।

“बीज से बाजार तक” समाधान की प्रदर्शनी

इस राष्ट्रीय स्तर के कृषि मेले में किसानों को “बीज से बाजार तक” समग्र समाधान एक ही मंच पर उपलब्ध कराए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर आयोजित इस आयोजन में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उपकरणों और समाधान मॉडलों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में लगभग 300 स्टॉल होंगे, जो खेती की संपूर्ण मूल्य-श्रृंखला को प्रदर्शित करेंगे। साथ ही नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन होगा जिसमें ड्रोन तकनीक, सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियाँ, और आधुनिक कृषि यंत्रों का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा।

कृषि प्रमुख संस्थानों की भागीदारी

उन्नत कृषि महोत्सव के इस आयोजन में केंद्रीय कृषि संस्थाएँ जैसे ICAR, राज्य कृषि विश्वविद्यालय, KVKs, और अन्य अग्रणी संस्थान अपने नवाचार और सफल मॉडलों का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन स्थल को तीन बड़े हैंगरों में विभाजित किया गया है, जिसमें सुव्यवस्थित तरीके से कृषि आधारित कृषि एरीना बनाया गया हैं,जिसमे फार्म मशीनरी, सिंचाई, और नवाचार से संबंधित स्टॉल उपलब्ध है। पशुपालन, डेयरी, सहकारी संस्थाएं, और ग्रामीण विकास के स्टॉल भी है। साथ ही किसानो के लिए केंद्रीय कृषि कल्याण पर आधारित तकनीकी सत्र, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी रखा गया है।

किसानों के लिए “वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म”

यह प्रदर्शनी किसानों के लिए एक प्रभावी “वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म” के रूप में कार्य करेगी, जहाँ वे नवीनतम तकनीकों को समझकर उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित होंगे और अपनी आय में वृद्धि के लिए सकारत्मक मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।

उन्नत कृषि महोत्सव के अंतर्गत यह प्रदर्शनी किसानों के सशक्तिकरण, समृद्धि, और कृषि के सर्वांगीण उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

  • raisen-agriculture-festival-shivraj-singh-chouhan-inauguration
Brandwaani Desk

Brandwaani Desk

10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

एसपी ऑफिस में जनसुनवाई; पुलिस अधीक्षक ने आवेदकों से किया सीधा संवाद, दिए कड़े निर्देश

सिंगरौली/अवनीश शर्मा: सिंगरौली जिले में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री…

आगे पढ़ें
सिंगरौली: जनगणना 2027 का दूसरा चरण पूरा, 144 सर्वेक्षक को मिले नियुक्ति पत्र

सिंगरौली/अवनीश शर्मा: सिंगरौली जिले में जनगणना 2027 के द्वितीय…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MPJAP महाघोटाला: 100 करोड़ के भ्रष्टाचार और अपात्र नियुक्ति के घेरे में डॉ. धीरेंद्र पांडेय, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को बाँटी रेवड़ियाँ

MPJAP महाघोटाला: 100 करोड़ के भ्रष्टाचार और अपात्र नियुक्ति के घेरे में डॉ. धीरेंद्र पांडेय, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को बाँटी रेवड़ियाँ

ACS मैडम नाराज: सीनियर IPS के कारण सुप्रीम कोर्ट की फटकार

ACS मैडम नाराज: सीनियर IPS के कारण सुप्रीम कोर्ट की फटकार

भाजपा के प्रति विद्रोह या विकास के रोड़े? अमरपाटन के पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के ‘धरना पॉलिटिक्स’ से डरी मोहन सरकार!

भाजपा के प्रति विद्रोह या विकास के रोड़े? अमरपाटन के पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के ‘धरना पॉलिटिक्स’ से डरी मोहन सरकार!

गुरुग्राम से नोएडा सिर्फ 15 मिनट में: भारत में Air Taxi सेवा की बड़ी तैयारी

गुरुग्राम से नोएडा सिर्फ 15 मिनट में: भारत में Air Taxi सेवा की बड़ी तैयारी

सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’