बुरहानपुर: ‘स्वच्छता स्वाभिमान अभियान’ के तहत सफाई मित्रों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की ट्रेनिंग, आयुक्त ने बढ़ाया उत्साह

बुरहानपुर/ राजू राठौड़: मध्य प्रदेश में ‘स्वच्छता स्वाभिमान अभियान’ के अंतर्गत नगरीय निकायों में विशेष कार्यशालाएं और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। इस विशेष कार्यशालाएं में बुरहानपुर नगर निगम में सफाई मित्रों को सुरक्षा उपकरण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने और सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।
कार्यशाला का आयोजन दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रोफेसर एस.के. पटने, गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल ने सफाई मित्रों को मास्क, दस्ताने, और PPE किट के उपयोग के साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। इस ‘स्वच्छता स्वाभिमान अभियान’ की कार्यशाला के आयोजन में बुरहानपुर नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव शामिल हुए ,उन्हीने ने बताया कि इस कार्यशाला में सफाई मित्रों ने सक्रिय भागीदारी की और कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा उपायों और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं को समझा।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों को उनके कार्य के प्रति जागरूक करना और उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करना था। इस कार्यशाला के आयोजन में सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा, सहायक आयुक्त आरती ग्रेवाल, SBM टीम, सेक्टर अधिकारी, वार्ड सुपरवाइजर, रामेश्वर महाजन मोहित एवं अन्य सफाई मित्र शामिल हुए।

  • burhanpur-swachhata-swachhiman-abhiyan-sanitation-workers-health-training
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

महाभ्रष्ट पर मेहरबानी क्यों? लोकायुक्त और CM हेल्पलाइन की शिकायतों के बाद भी ‘मंडेरिया’ पर सरकार क्यों मौन?

उच्च शिक्षा विभाग में ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की खुली धज्जियाँ:…

आगे पढ़ें
ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष केवल…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका