सागर को मिली दूसरी महिला कलेक्टर; 2012 बैच की तेजतर्रार आईएएस अधिकारी प्रतिभा पाल ने पदभार संभाला

सागर/मनीष चौबे: मध्य प्रदेश की प्रशासनिक सेवा की अनुभवी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज विधिवत रूप से सागर जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है। सागर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया, जिसके पश्चात उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला।

विकास और सुशासन पहली प्राथमिकता

पदभार ग्रहण करने के बाद श्रीमती प्रतिभा पाल ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि सुशासन को सुदृढ़ करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाना उनका मुख्य लक्ष्य होगा।

कुशल नेतृत्व का अनुभव

श्रीमती प्रतिभा पाल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2012 बैच की अधिकारी हैं, उन्होंने बरेली स्थित एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय से कला में स्नातक और इतिहास में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। अपनी कार्यकुशलता और सख्त प्रशासनिक रवैये के लिए जानी जाती हैं। वे अपनी खुद की डिलीवरी के महज 11 दिन बाद ड्यूटी पर लौटने वाली प्रतिभा पाल जहां फाइलों के निपटारे में कड़क हैं, वहीं फुर्सत के पलों में कविताएं लिखने का शौक रखती हैं। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल सागर के इतिहास में दूसरी महिला और 51वें कलेक्टर के रूप में कार्य करेंगी।

सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने CEO, जिला पंचायत, कलेक्टर / जिला दंडाधिकारी के रूप में मध्य प्रदेश के कई जिलों में कार्य किया। उज्जैन कलेक्टर के रूप में उन्होंने कोविड-19 प्रबंधन और विकास कार्यों में उल्लेखनीय काम किया। भारत के स्वस्छ शहर में शामिल इंदौर नगर निगम/प्रशासन में महत्वपूर्ण पद पर भूमिका निभा चुकी है। इन्होने स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल प्रशासन में सक्रिय योगदान दिया। साथी ही वे कड़े लेकिन संवेदनशील प्रशासनिक निर्णयों के लिए जानी जाती है

  • sagar-second-woman-collector-ias-officer-pratibha-pal-takes-charge
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

आगे पढ़ें
‘है जवानी तो इश्क होना है’ पर बंटी राय, किसी ने कहा मनोरंजक तो किसी ने बताया फीकी कॉमेडी

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क़…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे