भोपाल के एमपी नगर में ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग; बिजली कंपनी की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

भोपाल: राजधानी भोपाल के व्यस्तम कमर्शियल इलाके एमपी नगर में 12 अप्रैल 2026 को मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एक वितरण ट्रांसफॉर्मर में लगी आग की घटना पर कंपनी ने विस्तृत जाँच की है। कंपनी की प्रारंभिक जाँच में पाया गया कि सुबह लगभग 09:31 बजे 11 केवी की लाइन का चेतक फीडर R-फेज अर्थ फॉल्ट पर ट्रिप हुआ, जिसमें करीब 2400 एम्पियर का फॉल्ट करंट रिकॉर्ड किया गया।

रविवार के दिन बाजार बंद होने के कारण फीडर पर लोड केवल 16 एम्पियर था। ट्रिपिंग के बाद सबस्टेशन ऑपरेटर ने यार्ड का निरीक्षण किया, जहाँ स्थानीय निवासियों ने आग लगने की जानकारी दी। सुरक्षा के मद्देनजर फीडर को चार्ज नहीं किया गया और फॉल्ट रेक्टिफिकेशन गैंग को तुरंत सूचित किया गया।

कंपनी के सहायक प्रबंधक और सहायक प्रबंधक (जोन) एम.पी. नगर द्वारा निरीक्षण में 11 केवी कंडक्टर टूटा पाया गया और वितरण ट्रांसफॉर्मर की एलटी और एचटी बुशिंग क्षतिग्रस्त मिलीं। 40 डिग्री से ज्यादा गर्मी के तापमान के कारण ट्रांसफॉर्मर ऑयल में आग लगने की पुष्टि हुई।

जाँच में पाया गया कि गिलहरी, पक्षी या किसी अन्य बाहरी वस्तु के कारण ट्रांजिएंट फॉल्ट हुआ, जिससे निकटवर्ती केबलों में स्पार्किंग हुई और आग लगी। गर्मी के कारण एचटी और एलटी बुशिंग फट गईं और ट्रांसफॉर्मर ऑयल में आग लग गई।

कंपनी के जोनल स्टाफ द्वारा 06 अप्रैल 2026 को दोनों डीटीआर का निर्धारित रखरखाव किया गया था। घटना के समय सिस्टम पर न्यूनतम लोड था, जिससे ओवरलोडिंग या आंतरिक शॉर्ट सर्किट की संभावना नहीं है।

कंपनी की उच्चदाब टीम और जोनल स्टाफ ने इस घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर पास की संपत्तियों को और अधिक नुकसान से बचा लिया। इस घटना कॉम देखते हुए म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने इस घटना के बाद सुरक्षा उपायों को और सख्त करने का निर्णय लिया है।

  • bhopal-mp-nagar-transformer-fire-electricity-company-response
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना