IAS प्रियंक मिश्रा ने संभाली भोपाल की कमान; पदभार ग्रहण करते ही विकास और पारदर्शिता पर दिया जोर

भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: भोपाल जिले के नवागत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दोपहर में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही जिले में प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

कौन है कलेक्टर प्रियंक मिश्रा

प्रियंक मिश्रा 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी है, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। इससे पहले वे कलेक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सहायक सचिव और उप-विभागीय अधिकारी जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं।

वर्ष 2020 से 2022 तक कटनी जिले के कलेक्टर रहे, इसके बाद 2022 से 2026 तक धार जिले की कमान संभाली ,इससे पहले जबलपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने जिले के विकास, कानून-व्यवस्था, और जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

संवेदनशील मामलों में भूमिका

धार में भोजशाला क्षेत्र जैसे संवेदनशील मामलों में भी उनकी प्रशासनिक कार्य प्रणाली की खूब चर्चा रही। पिछले दिनों शुक्रवार को वसंत पंचमी और जुम्मे की नमाज एक ही दिन पड़ने पर उन्होंने दोनों समुदायों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित कर शांति और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिससे उनके कार्य को सभी ने सराहा था।

उनकी प्रथम प्राथमिकता में राज्य शासन की योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हैं। साथ ही योजनाओं की पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध कार्य निष्पादन। साथ ही जिले के स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी नए कलेक्टर से सकारात्मक अपेक्षाएँ व्यक्त की हैं। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा के कार्यों को गति देने की बात कही।

  • bhopal-priyank-mishra-takes-charge-focus-development-transparency
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना