ग्वालियर में सनसनी; घर के अंदर मिला युवक का 4 दिन पुराना शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

ग्वालियर/शाहनवाज़ खान: ग्वालियर के तिकोनिया क्षेत्र में एक युवक का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। मृतक की पहचान 47 वर्षीय भूपेंद्र मंडेलिया के रूप में हुई है, जिसका शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मामले का खुलासा

मुरार थाना प्रभारी नैना पटेल ने बताया की पुलिस को जानकारी मिली थी कि तिकोनिया इलाके के एक घर से बदबू आ रही है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने घर के अंदर भूपेंद्र मंडेलिया का शव पाया। मृतक भोपाल में प्राइवेट जॉब करता था और 12 तारीख को ही ग्वालियर आया था। वह पिछले 12 सालों से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था और उसके बच्चे कंपू के समाधि कॉलोनी में रहते हैं।

परिवार का शक

मृतक की पत्नी आशा मंडेलिया ने भूपेंद्र की हत्या की आशंका जताई है, जिसे लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस की कार्यवाही

फिलहाल पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।

ग्वालियर की मुरार पुलिस को इस मामले की तहकीकात में जुटी है और जल्द ही इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझाने की उम्मीद है।

  • gwalior-youth-body-found-home-murder-suspected
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

मोतीनगर चौराहे पर चलती 108 एंबुलेंस में लगी आग, डायल-112 की FRV टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाई

सागर: शहर के मोतीनगर चौराहे पर मंगलवार शाम करीब 7:20…

आगे पढ़ें
रामनगर में कांग्रेस का जनआक्रोश, बिजली कटौती और खाद-बीज संकट के खिलाफ धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रामनगर/मैहर: तहसील कार्यालय के पास मंगलवार को रामनगर ब्लॉक कांग्रेस…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा