विकास की नई राह मंत्री  धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने किया सड़क लोकार्पण, ग्रामीणों के खिले चेहरे

जबेरा/दमोह |

आज़ादी के बाद से जिस सड़क की मांग ग्रामीण लगातार करते आ रहे थे, वह सपना आखिरकार साकार हुआ। जबेरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत नोहटा के ग्राम सूड़ा में प्रदेश मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने 73.88 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। सड़क के लोकार्पण के साथ ही गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर मंत्री लोधी ने ग्राम नोहटा में 20 लाख रुपये की लागत से खेरमाता मंदिर परिसर में बाउंड्री वॉल एवं चबूतरा निर्माण, 14.90 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल व सौंदर्यीकरण कार्य तथा 14.82 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लोधी ने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सूड़ा जैसे छोटे ग्राम, जहां करीब 15 मकान और 62 मतदाता हैं, वहां सड़क निर्माण होना सरकार की ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क की मांग वर्षों से की जा रही थी, लेकिन अब जाकर इसे पूरा किया गया, सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और गांव का जुड़ाव मुख्य मार्गों से बेहतर होगा । कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन उपाध्याय, सरपंच प्रतिनिधि संदीप यादव, सचिव लाल सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह लोधी, उमराज सिंह लोधी, गनपत सिंह, उत्तम सिंह, परसोत्तम राय, भूपेश गंधर्व, घनश्याम सिंह, कप्तान सिंह, हेमराज सिंह, अभिषेक राय, उपयंत्री शिवा जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने मंत्री लोधी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में इसी तरह विकास कार्य जारी रखने की अपेक्षा की ।

  • VIKAS_KI_NAI_RAH_DHARMENDRA_SINGH_LODHI_sADAK_NIRMAN_NEWS_GRAMIN_KISAN
  • Shree Vishwakarma

    Shree Vishwakarma

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना