राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 रायसेन में 06 परीक्षा केन्द्रों पर 26 अप्रैल को होगी आयोजित

रायसेन जिला मुख्यालय मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन 26 अप्रैल को किया जाएगा। यह परीक्षा ओएमआर आधारित पद्धति से दो सत्रों में संपन्न होगी। पहला सत्र प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरा सत्र दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा के लिए जिले में कुल 6 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सागर रोड), शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय (गल्ला मंडी के पीछे, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास), प्रेसिडेंसी कॉलेज ब्लॉक-बी (दशहरा मैदान), प्रेसिडेंसी कॉलेज ब्लॉक-ए (केन्द्रीय विद्यालय के पास, दशहरा मैदान), राजीव गांधी महाविद्यालय (सांची रोड) तथा स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय (ब्लॉक सागर रोड, पाटनदेव) शामिल हैं।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए इस बार प्रवेश के दौरान फ्रिस्किंग एवं बायोमेट्रिक पहचान की नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके चलते सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 90 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

इस परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आयोग द्वारा श्री संजीव झा, सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक, को रायसेन जिले का संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रशासन द्वारा परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और निष्पक्ष एवं व्यवस्थित परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • raisen-mppsc-prelims-2026-exam
Shree Vishwakarma

Shree Vishwakarma

Related Posts

गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के प्रथम दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु

इंदौर।कुलदीप शर्मा| गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार…

आगे पढ़ें
एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल।आदि मिश्रा| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में