छतरपुर: केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए विशेष जांच दल गठित, जमीन पर उतरकर होगा पुनः सर्वेक्षण

छतरपुर/अमित अवस्थी: छतरपुर जिले में कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत प्रभावित ग्रामों में पुनः सर्वेक्षण और पात्रता आवेदनों की जांच हेतु विशेष जांच दल का गठन किया है। यह कदम ग्रामीणों द्वारा वितरित मुआवजा राशि में दर्ज विसंगतियों और पुनर्वास के लिए प्राप्त अतिरिक्त आवेदनों की जांच के लिए उठाया गया है।

कलेक्टर ने जिला पंचायत सभाकक्ष में जांच दल के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्वेक्षण में कोई भी पात्र व्यक्ति छूटे नहीं और अपात्र व्यक्ति जुड़ने न पाएं।

केन-बेतवा लिंक परियोजना के सर्वे कार्य की जिम्मेदारी

प्रभावित प्रत्येक ग्राम के सर्वे के लिए जिले के विभिन्न विभागों के जिला प्रमुखों की ड्यूटी लगाई गई है। बिजावर अनुभाग से विभिन्न तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं पटवारियों को संयुक्त जांच दल में नियुक्त किया गया है।

पात्रता जांच के निर्देश

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित की पात्रता की जांच पर्ची, मतदाता सूची, बीपीएल कार्ड, बिजली बिल, और स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की नाम सूची आदि के आधार पर करें।

परियोजना पूरक रोजगार के निर्देश

छतरपुर जिले के विभागीय जाँच अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, कि प्रभावित ग्रामों में भूमिहीन व्यक्तियों को कैम्प लगाकर शासन की योजनाओं के माध्यम से पूरक रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने जोर देकर कहा कि अधिकारियों को मानवीय दृष्टिकोण से कार्य करना चाहिए ताकि हर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सके।

  • chhatarpur-collectoir-parth-jaiswal-sit-ken-betwa-link-project-resurvey
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना