अखाड़ा गुरु भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

सागर: बुंदेलखंड की प्राचीन अखाड़ा कला के संरक्षक भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और 18 अप्रैल की रात भोपाल के एम्स में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई।

रविवार को सागर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पार्थिव देह पर तिरंगा अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मुक्तिधाम पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि दाऊ का जाना भारतीय संस्कृति और पारंपरिक शस्त्र कला के लिए अपूरणीय क्षति है।  कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा की प्रदेश के लिए बड़ी क्षति हुई है. 

ये भी पढ़े – सागर में जमीन विवाद में सत्ता प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप, ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर SP ऑफिस पहुंचे ग्रामीण!

भगवानदास रायकवार को वर्ष 2026 के पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित किया गया था। उन्होंने अपने जीवन को अखाड़ा परंपरा के संरक्षण और युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए समर्पित किया। उनके प्रयासों से बुंदेलखंड की पारंपरिक कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली।

उनकी अंतिम यात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों की बड़ी संख्या उमड़ी। लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके निधन से अखाड़ा परंपरा का एक स्वर्णिम अध्याय समाप्त हो गया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

ये भी पढ़े – सागर कलेक्टर का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण: लापरवाह डॉक्टरों को नोटिस, कबाड़ हटाने और सफाई के सख्त निर्देश

  • bhagwandas-rayakwar-dau-death-sagar-akhada-guru-last-rites-state-honours
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना