झारग्राम जनसभा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला वोटर्स को साधा, महिला आरक्षण पर TMC को घेरा; पीएम बोले- “महिलाओं के हक में बाधा बनी TMC”

झारग्राम/कोलकाता: पश्चिम बंगाल के झारग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला. पीएम नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि टीएमसी महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ काम कर रही है और 33% महिला आरक्षण के प्रयासों में बाधा बनी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्षी दलों ने संसद में महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने इसे “महिलाओं के सपनों पर चोट” बताते हुए कहा कि उनकी सरकार इस दिशा में प्रयास जारी रखेगी।

उन्होंने बंगाल की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे ऐसी राजनीति से सावधान रहें जो उनके अधिकारों को रोकती है। साथ ही चुनावी रैली में महिलाओं के लिए योजनाओं और आर्थिक सहायता के वादे भी किए गए।वहीं विपक्ष ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिला आरक्षण मुद्दे पर सरकार राजनीति कर रही है और असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है।

ये भी पढ़े – सहारनपुर में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

  • pm-modi-jhargram-rally-tmc-target-women-reservation-row
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुर्गा पूजा ‘प्रीव्यू शो’ में करोड़ों का खेल: पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के ठिकानों पर ED की छापेमारी

    कोलकाता में दुर्गा पूजा के ‘प्रीव्यू शो’ और पास…

    गधे की फोटो से नर्सिंग रजिस्ट्रेशन? NSUI के दावे ने MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

    भोपाल। मध्यप्रदेश में नर्सिंग शिक्षा और नर्सिंग कॉलेजों की…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप