
तारकेश्वर/कोलकाता: पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा की चुनाव के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) और अन्य एजेंसियों की कार्रवाई अचानक तेज हो जाती है, जिससे विपक्षी दलों को निशाना बनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन टीएमसी ऐसी कार्रवाई से डरने वाली नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने साफ किया था कि उनकी पार्टी “छापों और गिरफ्तारियों से नहीं डरेगी।”अपने संबोधन में उन्होंने एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) का मुद्दा भी उठाया और कहा कि यह लोगों के अधिकारों को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि चुनाव के बाद NRC और अन्य प्रक्रियाओं के जरिए लोगों को परेशान किया जा सकता है।
सीएम ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी को भी अन्याय का शिकार नहीं होने दिया जाएगा।पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच TMC और केंद्र सरकार के बीच टकराव लगातार तेज होता जा रहा है। एजेंसियों की कार्रवाई, NRC और मतदाता सूची जैसे मुद्दे चुनावी बहस के केंद्र में बने हुए हैं।
- mamata-banerjee-slams-centre-over-ed-raids-and-nrc-fears









