भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन की श्रीलंका यात्रा, दोनो देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती; उपराष्ट्रपति का तमिल समुदाय और विकास परियोजनाओं पर जोर

कोलंबो/श्रीलंका: भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने श्रीलंका की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान कोलंबो में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की.  इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-श्रीलंका के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, बैठक में साझा इतिहास, सांस्कृतिक मूल्यों और लोगों के बीच मजबूत रिश्तों के आधार पर द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने पर जोर दिया गया.

उपराष्ट्रपति ने ‘Neighbourhood First’ नीति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए दोनों देशों के आपसी हित में सहयोग बढ़ाने की बात कही। चर्चा के दौरान भारत समर्थित प्रमुख परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई, जिनमें ‘इंडियन हाउसिंग प्रोजेक्ट’ और चक्रवात ‘दितवाह’ से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पैकेज के तहत चल रहे कार्य शामिल हैं.  खासतौर पर भारतीय मूल के तमिल समुदाय के पुनर्वास और विकास पर ध्यान दिया गया.

वहीं उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के दौरान रविवार को उपराष्ट्रपति श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात की, जिनमें प्रधानमंत्री हरिणी अमरसुरिया और विपक्ष के नेता शामिल हैं. इसके साथ ही वे श्रीलंकाई तमिल और भारतीय मूल के तमिल समुदाय के प्रतिनिधियों से भी संवाद किया. कार्यक्रम के तहत उपराष्ट्रपति नुवारा एलिया का दौरा से भी करेंगे, जहां वे आवास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे. ‘हाउसिंग प्रोजेक्ट चरण-III’ के तहत 4,000 घर बन चुके हैं, जबकि 10,000 अतिरिक्त घरों का निर्माण जारी है.

इसके अलावा वे सीता मंदिर में भी दर्शन करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा भारत की ‘Neighbourhood First’ नीति और ‘विजन SAGAR’ के तहत क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। भारत और श्रीलंका के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं, और इस दौरे से द्विपक्षीय रिश्तों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है।

  • vice-president-india-visits-sri-lanka-strengthens-bilateral-ties
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    SR-71 जैसा नया विमान: NASA ने दिखाई रहस्यमयी तस्वीर

    NASA ने हाई-स्पीड और हाई-एल्टीट्यूड उड़ानों को लेकर बड़ा…

    पूर्वी तुर्किए में 5.5 तीव्रता का भूकंप: 10 किमी गहराई में था केंद्र, तेज झटकों से सहमे लोग

    पूर्वी तुर्किए में गुरुवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना