अक्षय तृतीया पर गंगोत्री धाम के कपाट खुले; सीएम पुष्कार सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत

उत्तराखंड: गंगोत्री धाम में रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही चारधाम यात्रा 2026 का औपचारिक शुभारंभ हो गया।कपाट खुलते ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण “हर हर गंगे” के जयघोष से गूंज उठा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कपाटोद्घाटन की जानकारी देते हुए कहा कि मंदिरों को पूरी धार्मिक परंपरा के साथ खोला गया है।

कपाट खुलने के बाद मंदिर में पहली पूजा का विशेष महत्व होता है। इस विशेष पूजा में प्रदेश के सीएम पुष्कार सिंह धामी शामिल हुए. परंपरा के अनुसार इस बार भी प्रथम पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से सीएम धामी ने संकल्प लेकर संपन्न की गई, जिसमें देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई.

गौरतलब है कि हर वर्ष सर्दियों में बंद रहने वाले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खोले जाते हैं और इसी के साथ चारधाम यात्रा की शुरुआत होती है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से उत्तराखंड पहुंच रहे हैं और प्रशासन द्वारा यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़े – हरिद्वार: संन्यास जयंती महोत्सव में शामिल हुए सीएम पुष्कार सिंह धामी, संतों का लिया आशीर्वाद

  • gangotri-temple-opens-akshaya-tritiya-2026-char-dham-yatra-begins
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    भोपाल में कांग्रेस IT सेल पर पुलिस कार्रवाई: वसुंधरा राजे के नाम से पोस्ट पर कार्यकर्ता हिरासत में

    भोपाल।  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने कार्रवाई…

    आगे पढ़ें
    Maruti की नई पहल, कार मैन्युफैक्चरिंग में महिलाओं को मिल रहा बड़ा मौका

    देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki ने महिला भागीदारी को लेकर एक बड़ा ऐलान किया…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MPJAP महाघोटाला: 100 करोड़ के भ्रष्टाचार और अपात्र नियुक्ति के घेरे में डॉ. धीरेंद्र पांडेय, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को बाँटी रेवड़ियाँ

    MPJAP महाघोटाला: 100 करोड़ के भ्रष्टाचार और अपात्र नियुक्ति के घेरे में डॉ. धीरेंद्र पांडेय, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को बाँटी रेवड़ियाँ

    ACS मैडम नाराज: सीनियर IPS के कारण सुप्रीम कोर्ट की फटकार

    ACS मैडम नाराज: सीनियर IPS के कारण सुप्रीम कोर्ट की फटकार

    भाजपा के प्रति विद्रोह या विकास के रोड़े? अमरपाटन के पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के ‘धरना पॉलिटिक्स’ से डरी मोहन सरकार!

    भाजपा के प्रति विद्रोह या विकास के रोड़े? अमरपाटन के पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के ‘धरना पॉलिटिक्स’ से डरी मोहन सरकार!

    गुरुग्राम से नोएडा सिर्फ 15 मिनट में: भारत में Air Taxi सेवा की बड़ी तैयारी

    गुरुग्राम से नोएडा सिर्फ 15 मिनट में: भारत में Air Taxi सेवा की बड़ी तैयारी

    सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

    सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’