सागर में ब्राह्मण सम्मेलन के मंच से भार्गव का बड़ा बयान, राजनीतिक हलकों में तेज हुई बहस

सागर: मध्य प्रदेश भाजपा के फायर ब्रांड नेता और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव अपने बेबाक अंदाज से सुर्खियों में बने रहते हैं। गढ़ाकोटा से विधायक गोपाल भार्गव ने हाल ही में एक सार्वजनिक मंच से ऐसा बयान दिया है जिसने प्रदेश के सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। सागर में आयोजित ब्राह्मणों के प्रांतीय सम्मेलन में उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा कि व्यावहारिक राजनीति में कुछ लोगों के लिए ‘जाति के सामने पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं होता’।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज भी बड़ी संख्या में लोग अपनी जाति के उम्मीदवार को प्राथमिकता देते हैं, चाहे वह किसी भी दल से जुड़ा हो। उन्होंने इसे “जमीनी हकीकत” बताते हुए समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया।अपने संबोधन में भार्गव ने रोजगार, अधिकार और सामाजिक भागीदारी को लेकर भी बात की।

ये भी पढ़े – सागर कलेक्टर का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण: लापरवाह डॉक्टरों को नोटिस, कबाड़ हटाने और सफाई के सख्त निर्देश

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी समाज को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है और इसमें वोट की ताकत सबसे अहम भूमिका निभाती है। इस दौरान उन्होंने ब्राह्मण समाज से संगठित होकर आगे बढ़ने की अपील की और समाज के संपन्न वर्ग से गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।भार्गव के इस बयान को राजनीतिक रूप से संवेदनशील माना जा रहा है। उनके “जाति बनाम पार्टी” वाले बयान ने न सिर्फ विपक्ष को मुद्दा दिया है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़े – सागर में जमीन विवाद में सत्ता प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप, ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर SP ऑफिस पहुंचे ग्रामीण!

  • gopal-bhargava-caste-over-party-statement-mp-politics-row
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना