सिंगरौली में शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने पटवारी पर मिलीभगत का लगाया गंभीर आरोप

सिंगरौली: ग्राम बिहरा में शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को लिखित शिकायत देकर जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। आराजी क्रमांक 453, 454 और 455, जो सरकारी भूमि दर्ज है, पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से घर निर्माण किए जाने का आरोप लगाया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह भूमि गांव के सार्वजनिक उपयोग के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन अतिक्रमण के कारण आवागमन सहित अन्य सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। शिकायत में बताया गया है कि निर्माण कार्य तेजी से जारी है और गड्ढे खोदकर मकान खड़ा किया जा रहा है, जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में हल्का पटवारी की मिलीभगत है और प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई में देरी हो रही है। वहीं तहसीलदार प्रीति सिकरवार ने जांच के लिए पटवारी को निर्देशित करने की बात कही है, लेकिन अभी तक स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़े – सिंगरौली बैंक लूट केस: आरोपियों पर ₹50 हजार का इनाम घोषित

  • mp-singrauli-villagers-allege-encroachment-on-government-land
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना