छतरपुर में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में कट्टे और उपकरण जप्त

छतरपुर/अमित अवस्थी: छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। सघन वाहन चेकिंग में अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।

विगत दिवस थाना कोतवाली पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध रूप से कट्टा बनाने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस की टीम ने संबंधित स्थान बेनीगंज मोहल्ला, गर्ल्स स्कूल के पीछे एक घर मे पहुंची। पुलिस ने विधिवत तलाशी की कार्यवाही की जिसमें दो व्यक्ति अपने घर के आंगन में औजारों से लोहे के देशी कट्टे बनाने का निर्माण कार्य कर रहे थे, अवैध हथियार निर्माण करने वाले दोनों आरोपी गया प्रसाद कोरी पिता विजई कोरी निवासी गर्ल्स स्कूल के पीछे बेनीगंज मोहल्ला छतरपुर और कृष्ण कोरी पिता गया प्रसाद कोरी निवासी गर्ल्स स्कूल के पीछे बेनीगंज मोहल्ला थाना कोतवाली पुलिस को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों से पूछताछ की गई। जहां वह कार्य कर रहे थे वही तलाशी ली गयी। एक 315 बोर देशी कट्टा, एक अधबनी पिस्टल, एक मैगजीन एक अधबना कट्टा, एक नग लोहे की धुनकी, 8 नग 12 बोर कारतूस के खाली खोखे, 12 नग चली हुई बुलेट, 2 नग लोहे के पाइप, 90 नग कारतूस के पेंदे, 15 नग लोहे की स्प्रिंग, 35 नग पिस्टल के खाली खोखे, 1 नग 315 बोर जिंदा कारतूस, 305 नग 315 बोर के खाली खोखे, एक ड्रिल मशीन, एक ग्राइंडर, एक छोटी एवं एक बड़ी हथौड़ी, लोहे का प्लास, पेचकस, रेतमार, आरी ब्लेड, कट्टा हैमर, 2 नग कट्टा के ट्रिगर एवं स्क्रू आदि बरामद किये गए । जिसकी पुलिस द्वारा विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उपनिरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, उप निरीक्षक उमा परिहार, प्रधान आरक्षक उमाशंकर शुक्ला, शैलेंद्र सिंह सेंगर, अवधेश चतुर्वेदी, विपेन्द्र चौबे, राजेश यादव, आरक्षक कपेंद्र सिंह, संदीप वर्मा, महिला आरक्षक माया एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

  • Illegal- arms-factory-busted-in-Chhatarpur-Two-accused-arrested-huge-quantity-of-pistols-and-equipment-seized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना