छतरपुर जनसुनवाई में कलेक्टर पार्थ जैसवाल की संवेदनशील पहल, 130 आवेदनों पर सुनवाई के साथ कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निराकरण

छतरपुर: जिला पंचायत में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई संवेदनाओं और त्वरित निराकरण के कारण खास रही, जहां आवेदकों की समस्याओं का मौके पर समाधान होने से उनके चेहरों पर संतोष और मुस्कान नजर आई। जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में करीब 130 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई का तत्काल निराकरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित एसडीएम और अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जिले की सभी तहसीलों से राजस्व अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे, जिन्हें उनके स्तर पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल 2.0 योजना के तहत ग्राम पंचायत ललौनी निवासी श्रमिक रामबाबू अहिरवार की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी संगीता अहिरवार को 2 लाख रुपये की सहायता राशि का भुगतान प्रमाण पत्र कलेक्टर द्वारा सौंपा गया। इससे परिवार को आर्थिक संबल मिला।

ये भी पढ़े – छतरपुर में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में कट्टे और उपकरण जप्त

इसी तरह देवपुर निवासी बबली पाल, जिनके पति का निधन हो चुका था और संबल योजना में पंजीयन न होने के कारण वे परेशान थीं, उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र एक घंटे के भीतर संबल कार्ड बनाकर उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा गया। साथ ही अनुग्रह सहायता राशि दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान एक भावुक मामला भी सामने आया, जब बमनौराकला निवासी श्रीमती सविता रैकवार अपने छोटे बच्चे के साथ पहुंचीं। उनके पति की उत्तर प्रदेश के मथुरा में सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी, लेकिन घटना दूसरे राज्य में होने के कारण उन्हें किसी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। कलेक्टर ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक उन्हें प्रदान किया।

इसके अलावा जिला पंचायत सीईओ ने बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के पास जाकर उनकी समस्याएं अलग से सुनीं। इनमें दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने, जमीन से कब्जा हटाने और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने से जुड़े आवेदन शामिल रहे, जिन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़े – छतरपुर: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कट्टा फैक्ट्री का भंडाफोड़; हथियारों का जखीरा बरामद

  • chhatarpur-jansunwai-collector-parth-jaiswal-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना