मैहर में विकास की रफ्तार: चौराहों-तालाबों का सौंदर्यीकरण, 10 आंगनवाड़ी बनेंगे चाइल्ड-फ्रेंडली प्री-स्कूल

मैहर।  शहर के समग्र विकास और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाए हैं। कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी  की अध्यक्षता में आयोजित डीएमएफ और सीएसआर समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिनका सीधा लाभ शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।

5 प्रमुख चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण

बैठक में निर्णय लिया गया कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों के सीएसआर फंड से मैहर शहर के 5 प्रमुख चौराहों को व्यवस्थित कर उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इससे शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ शहरी सौंदर्य भी बढ़ेगा।

तालाबों के विकास पर भी फोकस

‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत शहर के 3 और ग्रामीण क्षेत्रों के 3 तालाबों का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना और जल स्रोतों को स्वच्छ एवं उपयोगी बनाना है।

आंगनवाड़ी केंद्र बनेंगे प्री-स्कूल

नगरपालिका मैहर के अंतर्गत संचालित 60 आंगनवाड़ी केंद्रों में से पहले चरण में 10 केंद्रों को चाइल्ड-फ्रेंडली प्री-स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इन केंद्रों में बच्चों के लिए आकर्षक वातावरण और आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत किया जा सके।

अधिकारियों और सीएसआर प्रबंधकों की सहभागिता

बैठक में अपर कलेक्टर संजना जैन , एस डी एम मैहर दिव्या पटेल, , डॉ. आरती सिंह, एस पी मिश्रा, खनिज अधिकारी सतीश मिश्रा, आरटीओ संजय श्रीवास्तव, सीईओ जनपद पंचायत, सी एम ओ नगर पालिका सुषमा मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के सी एस आर प्रबंधक उपस्थित रहे।

मैहर में सीएसआर और डीएमएफ फंड के जरिए विकास कार्यों की यह पहल शहर की तस्वीर बदलने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। चौराहों और तालाबों के सौंदर्यीकरण के साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों का उन्नयन, क्षेत्र के सामाजिक और शैक्षणिक विकास को नई गति देगा।

ब्युरो रिपोर्ट : देवेश शर्मा

  • peace-of-development-in-maihar-beautification-of-intersection-ponds-became-child-friendly-preschool
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

आगे पढ़ें
‘है जवानी तो इश्क होना है’ पर बंटी राय, किसी ने कहा मनोरंजक तो किसी ने बताया फीकी कॉमेडी

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क़…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे