मैहर सिविल अस्पताल की लिफ्ट दो साल बाद चालू, मरीजों को बड़ी राहत

मैहर। लंबे समय से बंद पड़ी मैहर सिविल अस्पताल की लिफ्ट आखिरकार करीब दो वर्षों बाद फिर से शुरू हो गई है। लिफ्ट बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, खासकर बुजुर्ग और गंभीर मरीजों को ऊपरी मंजिल तक ले जाना मुश्किल हो रहा था। जानकारी के अनुसार, इस समस्या को लेकर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी लगातार प्रयास कर रहे थे। उन्होंने पत्राचार के माध्यम से उपमुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ला से संपर्क कर लिफ्ट जल्द शुरू कराने की मांग उठाई थी।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पहल करते हुए सीएमएचओ के माध्यम से लिफ्ट की मरम्मत कराई, जिसके बाद अब इसका संचालन सुचारु रूप से शुरू हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. आर.एन. पांडे ने बताया कि लिफ्ट चालू होने के बाद आने वाले 2-4 दिनों में एक जनरल एसी वार्ड भी शुरू किया जाएगा, जिससे मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

लिफ्ट शुरू होने पर मरीजों और उनके परिजनों ने राहत जताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

  • maihar-civil-hospital-lift-starts-functioning-after-2-years-relief-patients
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना