भोपाल में ‘निमाई पाठशाला’ का संगम; रेणुका गोस्वामी ने युवाओं को सिखाए भक्ति के 9 द्वार

भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: भोपाल में निमाई पाठशाला के द्वारा मानस भवन में एक आध्यात्मिक एवं ज्ञानवर्धक मीट एंड ग्रीट एवं प्रश्नोत्तर सत्र का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साधक, श्रद्धालु एवं युवा उपस्थित रहे।

इस आध्यात्मिक एवं ज्ञानवर्धक “मीट एंड ग्रीट” सत्र का मार्गदर्शन वृन्दावन से पधारी निमाई पाठशाला की संस्थापक रेणुका पुंडरिक गोस्वामी जी ने किया, जो वृंदावन के मनमाधव गौड़ीय वैष्णवाचार्य श्री पुंडरिक गोस्वामी जी महाराज की धर्मपत्नी हैं। उनके सान्निध्य में आयोजित यह कार्यक्रम आध्यात्मिक गहराई एवं प्रामाणिकता से परिपूर्ण रहा, जहाँ उपस्थित जनों को प्रत्यक्ष संवाद का दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ।

इस धार्मिक कार्यक्रम में श्री कृष्ण-राधा के प्रति प्रेम पाने के 9 द्वार का विशेष महत्व बताया। उनके हर एक भजनों के बीच ‘हरि बोल’ कहने से सोई हुई चेतना की जागृत का सभी श्रद्धालु को अनुभव कराया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमद्भागवत के मुख्य सूत्र, स्तोत्र एवं शास्त्र द्वारा प्रामाणिक मार्गदर्शन दिया, जिसमें इन प्राचीन ज्ञान परंपराओं की आधुनिक जीवन में उपयोगिता पर विशेष प्रकाश डाला गया। प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई एवं अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

कौन है निमाई पाठशाला की संस्थापक रेणुका पुंडरिक गोस्वामी ?

रेणुका पुंडरिक गोस्वामी एक प्रखर भागवत सेवक और आध्यात्मिक वक्ता हैं। वे वृंदावन के मनमाधव गौड़ीय वैष्णवाचार्य श्री पुंडरिक गोस्वामी जी महाराज की धर्मपत्नी हैं। युवाओं के लिए रेणुका गोस्वामी जी एक ऐसी मार्गदर्शक बनकर उभरी हैं। जो प्राचीन ज्ञान को आधुनिक सरल भाषा में जन-जन तक पहुँचा रही हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य श्रीमद्भागवत गीता और राधा-कृष्ण की भक्ति के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना है। वे अपने प्रवचनों और सत्रों के माध्यम से श्रोताओं को अध्यात्मिक बनाकर सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराती है।

वे अपने सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म Facebook, Instagram, Youtube, twitter पर भी ज्यादा एक्टिव रहती है। निमाई पाठशाला की संस्थापक रेणुका पुंडरीक गोस्वामी अपने संवादों को “निमाई पाठशाला” नाम से अकाउंट पर शेयर करती है, जिसमें उनके लाखो-करोड़ो लाइक, व्यूज और शेयर देखने को मिलता है।

मानस भवन के इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें युवाओं की संख्या ज्यादा देखने को मिली। इस आयोजन में मानस भवन का पूरा माहौल भक्ति और सकारात्मकता से भरा रहा। आयोजन में आये श्रद्धालुजनों ने निमाई पाठशाला की संस्थापक रेणुका पुंडरीक गोस्वामी के भजन को सुन कर आनंद लिया, साथ ही उनके द्वारा दी गई श्लोक शिक्षा का सभी ने उच्चारण कर लाभ अर्जित किया।

निमाई पाठशाला की संस्थापक रेणुका पुंडरीक गोस्वामी के माध्यम से पुरे भारत की सनातन ज्ञान परंपरा को गीता के माध्यम से जन तक पहुँचाने का कार्य कर रही है। वे इस धार्मिक कार्यक्रमों का निःशुल्क आयोजन कर रही है।

इस सफल आयोजन को देखते हुए रेणुका पुंडरीक गोस्वामी जी ने कहा की वे जल्द ही भोपाल में एक बड़ा आध्यात्मिक आयोजन करने वाली है।

  • The-confluence-of-Nimai-Pathshala-in-Bhopal-Renuka-Goswami-teaches-the-nine-doors-of-devotion-to-the-youth
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

महाभ्रष्ट पर मेहरबानी क्यों? लोकायुक्त और CM हेल्पलाइन की शिकायतों के बाद भी ‘मंडेरिया’ पर सरकार क्यों मौन?

उच्च शिक्षा विभाग में ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की खुली धज्जियाँ:…

आगे पढ़ें
ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष केवल…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका