पश्चिम बंगाल में पहले चरण का प्रचार खत्म, 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग: सियासी जंग तेज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए हाई-वोल्टेज चुनाव प्रचार थम गया। अब 23 अप्रैल को राज्य की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

152 सीटों पर पहले चरण में मतदान

पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल 1478 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। 

राजनीतिक दलों ने झोंकी पूरी ताकत

प्रचार के आखिरी दिन सभी प्रमुख दलों ने पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा, तृणमूल कांग्रेस (TMC), कांग्रेस और वाम दलों के नेताओं ने रैलियां और रोड शो कर मतदाताओं को साधने की कोशिश की। चुनावी माहौल पूरे राज्य में काफी गर्म है।

कड़े सुरक्षा इंतजाम

निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सभी बूथों पर वेबकास्टिंग, सीसीटीवी निगरानी, क्विक रिस्पॉन्स टीम और फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। 

दो चरणों में होगा चुनाव

पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। पहला चरण 23 अप्रैल को और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। यह साल 2021 के विधानसभा चुनाव से बिल्कुल अलग है, जब मतदान 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में हुआ था। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने दो चरणों में मतदान कराने को लेकर कहा कि आयोग ने लंबी चर्चा की और ये पाया कि वोटिंग के चरणों की संख्या कम की जाए ताकि ये सबके लिए सुविधानजनक रहे ।

 

पहले चरण के मतदान से पहले प्रचार थमने के साथ ही अब सबकी नजर 23 अप्रैल की वोटिंग पर है। कड़े मुकाबले के बीच यह चरण चुनाव के रुझान तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

  • west-bengal-assembly-election-2026-phase-1-campaign-ends-voting-seats
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

महाभ्रष्ट पर मेहरबानी क्यों? लोकायुक्त और CM हेल्पलाइन की शिकायतों के बाद भी ‘मंडेरिया’ पर सरकार क्यों मौन?

उच्च शिक्षा विभाग में ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की खुली धज्जियाँ:…

आगे पढ़ें
ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष केवल…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका