सागर: अतिक्रमण हटाने के विवाद में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, 5 लोग घायल

सागर/मनीष चौबे: सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम समनापुर कलां में बुधवार को रंजिश और रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान दो पक्ष के बीच विवाद बड़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चल गई, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान भड़का गुस्सा

जानकारी के अनुसार, फरियादी बालमुकुंद कुर्मी (29 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोसी राघवेंद्र कुर्मी से पुराना विवाद चल रहा है। 17 अप्रैल को खेत की ओर जाने वाले बंद रास्ते को खोलने के लिए प्रशासनिक टीम मौके पर पहुँची थी। जब जेसीबी मशीन ने राघवेंद्र कुर्मी के खेत के पास अतिक्रमण हटाना शुरू किया, तो आरोपी पक्ष बिफर गया। राजू, राघवेंद्र, सीताराम और रूप सिंह ने आरोप लगाया कि बालमुकुंद के कहने पर उनकी जमीन पर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पड़े – अनुशासनहीनता पर एक्शन, गर्ल्स कॉलेज के लापरवाह स्टाफ को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी

घर में घुसकर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला

अतिक्रमण हटाने के दौरान शुरू हुआ यह विवाद शाम को खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग लामबंद होकर बालमुकुंद के घर पहुँचे और गाली-गलौज करने लगे। जब बालमुकुंद के पिता हरिशंकर ने विरोध किया, तो आरोपियों ने हमला बोल दिया।

इस हमले में बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग दादा नाथूराम कुर्मी के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी गई, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। इसके अलावा हरिशंकर, हरिओम और बालमुकुंद को भी लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। गांव वालों ने जैसे-तैसे बीच-बचाव कर घायलों को बचाया।

पुलिस की कार्रवाई, घायलों की स्थिति

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने बालमुकुंद की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहाँ बुजुर्ग नाथूराम कुर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य हमलावरों की पहचान कर रही है।

  • sagar-encroachment-clash-5-injured-attack-with-axe-and-sticks
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना