शिवपुरी थार कांड: विधायक प्रीतम लोधी पर गिरी गाज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 3 दिन में मांगा जवाब

शिवपुरी/दीपक अग्रवाल: शिवपुरी में हुए थार एक्सीडेंट मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस मामले में विधायक प्रीतम लोधी की संलिप्तता और उसके बाद पैदा हुए विवाद को देखते हुए भाजपा संगठन ने सख्त रुख अपनाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने की कार्रवाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अनुशासनहीनता और पार्टी की छवि धूमिल होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक प्रीतम लोधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि प्रीतम लोधी को 3 दिन के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी और स्पष्टीकरण देना होगा।

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो पार्टी स्तर पर उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

शिवपुरी में पिछोर-चंदेरी मार्ग पर शाम के वक्त पिछोर-चंदेरी रोड पर एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह तेज रफ़्तार वाली दुर्घटना थार गाड़ी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की थी।

थार गाड़ी से हुए एक्सीडेंट के बाद विधायक प्रीतम लोधी का नाम विवादों में आया था। हादसे से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने शवों को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया और गाड़ी को जब्त कर लिया।

घटना के दौरान विधायक प्रीतम लोधी ने करैरा के एसडीओपी को कड़े लहजे में कहा “अपनी सीमा में रहकर काम करें, जनता के प्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” इस घटना ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी।

आरोप है कि इस घटना के बाद उपजे हालातों और बयानों से पार्टी की साख को नुकसान पहुँचा है। हेमंत खंडेलवाल के इस कड़े रुख से यह साफ संदेश गया है कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी पद पर बैठा व्यक्ति नियमों से ऊपर नहीं है।

  • shivpuri-thar-accident-bjp-notice-to-mla-pritam-lodhi
Brandwaani Desk

Brandwaani Desk

10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MPJAP महाघोटाला: 100 करोड़ के भ्रष्टाचार और अपात्र नियुक्ति के घेरे में डॉ. धीरेंद्र पांडेय, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को बाँटी रेवड़ियाँ

MPJAP महाघोटाला: 100 करोड़ के भ्रष्टाचार और अपात्र नियुक्ति के घेरे में डॉ. धीरेंद्र पांडेय, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को बाँटी रेवड़ियाँ

ACS मैडम नाराज: सीनियर IPS के कारण सुप्रीम कोर्ट की फटकार

ACS मैडम नाराज: सीनियर IPS के कारण सुप्रीम कोर्ट की फटकार

भाजपा के प्रति विद्रोह या विकास के रोड़े? अमरपाटन के पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के ‘धरना पॉलिटिक्स’ से डरी मोहन सरकार!

भाजपा के प्रति विद्रोह या विकास के रोड़े? अमरपाटन के पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के ‘धरना पॉलिटिक्स’ से डरी मोहन सरकार!

गुरुग्राम से नोएडा सिर्फ 15 मिनट में: भारत में Air Taxi सेवा की बड़ी तैयारी

गुरुग्राम से नोएडा सिर्फ 15 मिनट में: भारत में Air Taxi सेवा की बड़ी तैयारी

सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’