होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की सख्ती: IRGC ने 2 जहाज जब्त किए, लगातार हमलों से समुद्री व्यापार पर संकट

होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते भारत की ओर आ रहे जहाजों पर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अचानक हमला बोलकर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। ईरानी सेना ने कुल दो जहाजों को जब्त किया हैं। और अब उन्हें वापस ईरान की तरफ ले जाया जा रहा हैं। यह कोई पहला मौका नहीं हैं जब ईरान ने इस समुद्री रास्ते में भारत आ रहे जहाजों को निशाना बनाया हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

नियम तोड़ने का बहाना बनाकर जहाजों को किया ज़ब्त

ईरान के सरकारी मीडिया ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की कोशिश कर रहे दो जहाजों को IRGC ने रोक लिया और उन्हें ईरान ले जाया जा रहा हैं। वहीं, न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अपने बयान में दावा किया कि उनकी नौसेना ने आज सुबह होर्मुज स्ट्रेट में नियमों का उल्लंघन करने वाले दो जहाज़ों की पहचान की; और कार्रवाई करते हुए उन्हें अपने कब्ज़े में ले लिया।

पहले भी तीन जहाजों को बनाया था निशाना

समुद्र में ईरान की यह आक्रमकता लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले  भी होर्मुज में कुल तीन कंटेनर जहाजों पर ईरान द्वारा हमले की बात सामने आई थी। यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर (यूकेएमटीओ) की रिपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी की एक गनबोट ने ओमान से लगभग 15 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में यूनानी कंपनी के स्वामित्व वाले कंटेनर जहाज एपामिनोंडास पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। इस खौफनाक हमले में जहाज के ब्रिज को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि  क्रू के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। इसके बाद ईरान ने पनामा का झंडा लगे यूएई की एक कंपनी के जहाज यूफोरिया पर भी हमला किया। यह हमला ईरान से लगभग आठ नॉटिकल मील पश्चिम में हुआ, लेकिन इस घटना में भी जहाज और क्रू दोनों सुरक्षित रहे।

एमएससी फ्रांसेस्का पर भी हुआ बड़ा हमला

ईरानी सेना का कहर यहीं नहीं रुका। तीसरा बड़ा हमला पनामा का झंडा लगे एमएससी फ्रांसेस्का जहाज़ पर हुआ। जब इसे निशाना बनाया गया, तब यह ईरान के तट से लगभग छह नॉटिकल मील की दूरी पर था और होर्मुज से दक्षिण की ओर ओमान की खाड़ी की तरफ जा रहा था। समुद्री ख़ुफ़िया फर्म वैनगार्ड की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में एमएससी फ्रांसेस्का के बाहरी ढांचे और क्रू के रहने की जगहों को भारी नुकसान पहुंचा हैं।

समुद्री डकैती शुरू

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का दावा हैं कि उसकी नौसेना ने होरमुज़ जलडमरूमध्य में दो जहाजों को जब्त कर लिया हैं। आरोप है कि इन जहाजों ने उसके क्षेत्रीय जल का उल्लंघन किया और तेहरान से अनुमति लिए बिना इस रणनीतिक जलमार्ग से बाहर निकलने की कोशिश की। इन दोनों जहाजों की पहचान MSC-FRANCESCA और EPAMINODES के रूप में की गई हैं।

इन लगातार हो रहे हमलों ने इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

  • hormuz-strait-iran-irgc-seizes-two-ships-maritime-tension-global-trade-risk
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

आगे पढ़ें
‘है जवानी तो इश्क होना है’ पर बंटी राय, किसी ने कहा मनोरंजक तो किसी ने बताया फीकी कॉमेडी

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क़…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे