नायब तहसीलदार के खिलाफ कर्मचारियों का मोर्चा, 7 दिन में FIR नहीं तो काम बंद की चेतावनी

रतलाम |   रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र में पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर कर्मचारी संगठनों ने नायब तहसीलदार सविता राठौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करने की मांग उठाई।

एफआईआर दर्ज करने की मांग

कर्मचारी संगठनों ने एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते हुए नायब तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इससे पहले जिले भर के पटवारी और कर्मचारी पुराने कलेक्ट्रेट स्थित गुलाब चक्कर पर एकत्र हुए और वहां से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।

कार्य का अत्यधिक दबाव

रैली के दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और मृतक पटवारी रविशंकर खराड़ी को न्याय दिलाने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नायब तहसीलदार द्वारा दिवंगत पटवारी पर कार्य का अत्यधिक दबाव बनाया गया, जिससे उन्होंने यह कदम उठाया।

निष्पक्ष जांच  और कार्रवाई की मांग

कर्मचारियों का दावा है कि मृतक के घर से एक पत्र भी मिला है, जिसमें प्रताड़ना और गलत रिपोर्ट देने के दबाव का जिक्र किया गया है। इस पत्र को आधार बनाकर कर्मचारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है।

प्रताड़ित किए जाने का आरोप

इसके अलावा, एक अन्य पटवारी जितेंद्र परमार को भी प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया है। कर्मचारियों ने उनके निलंबन को अनुचित बताते हुए बहाली की मांग की है।

काम बंद करने की चेतावनी

पटवारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाटीदार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर दोषी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो सभी कर्मचारी संगठन संयुक्त रूप से काम बंद कर देंगे और अपने बस्ते जमा कर देंगे।

 

 

  • ratlam-patwari-death-protest-nayab-tehsildar-fir-demand
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना