
रीवा/आदित्य शंकर तिवारी: मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी ने यूथ विंग रीवा के पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा कर दी है। इस फैसले से जिले में पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पार्टी के मीडिया समन्वयक शिवम समदरिया के अनुसार, प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची में विभिन्न पदों पर युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके। घोषित सूची के अनुसार सोनेंद्र प्रताप सिंह, अभय तिवारी, ओम द्विवेदी और दीपक विश्वकर्मा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राकेश दुबे, गौरव तिवारी, रोहन हंस राजपाल, धीरज द्विवेदी और आशीष पांडेय को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला सह सचिव के रूप में सूरज पासी और संजीव सेन को नियुक्त किया गया है, जबकि हरमन सिंह दुग्गल को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
सोशल मीडिया विंग को भी मजबूत करते हुए हिमांशु मिश्रा को जिला समन्वयक और हमजा खान को सह-समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। यूथ विंग के जिला अध्यक्ष नृपेन्द्र तिवारी नीलकंठ ने बताया कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाना है।
प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर और सह प्रभारी अखिलेश पति त्रिपाठी द्वारा जारी इस सूची के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौरसिया ने उम्मीद जताई कि नई टीम के साथ रीवा में पार्टी और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगी।
यह भी पढ़े: छतरपुर में एसपी अगम जैन का जनसंवाद, ग्राम कैड़ी में सुनी समस्याएं
- aap-youth-wing-rewa-appointment










