भोपाल की फैक्ट्री में तिलक-बिंदी पर बैन; हिंदू उत्सव समिति का जोरदार प्रदर्शन, कंपनी को दी चेतावनी

भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: भोपाल के एमपी नगर स्थित एक निजी कंपनी में कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीकों पर प्रतिबंध को लेकर विवाद गहरा गया है। हिंदू उत्सव समिति ने इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और स्थानीय प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

भोपाल में हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने आरोप लगाया कि इस कंपनी ने नोटिस जारी कर कर्मचारियों को तिलक, अंगूठी, कड़ा, बाली, मंगलसूत्र और बिंदी जैसे सनातन धर्म के प्रतीक पहनकर आने से मना किया है। इस नोटिस को उन्होंने सनातन धर्म की धार्मिक आस्था और परंपराओं पर आघात बताया। उन्होंने कहा इस तरह के नोटिस को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

तिलक लगाने पर फैक्ट्री से किया बाहर

इस कंपनी के कर्मचारी का दवा है की उसे तिलक लगाने पर बाहर निकाल दिया। जब वह कलावा और तिलक लगाकर फैक्ट्री पहुंचा, तो उसे बाहर कर दिया गया। इस घटना से कंपनी के पूरे कर्मचारियों में नाराजगी का माहौल है।

प्रोडक्ट क्वालिटी का दिया हवाला

इस फैक्ट्री के मैनेजर वीएस राजपूत ने बताया कि यह सर्कुलर कंपनी की ओर से जारी किया गया था। उनका कहना है कि इन वस्तुओं के उपयोग से प्रोडक्ट रिजेक्ट होने की संभावना रहती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि विरोध कर रहे हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी की मांग पर विचार किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताय की कंपनी के द्वारा विचार के बाद नोटिस वापस लेने की कोशिश भी की जाएगी।

संगठन ने FIR दर्ज करने की मांग की

हिंदू उत्सव समिति ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इस कंपनी पर FIR दर्ज करने की मांग की है। साथ ही कंपनी में बन रहे उत्पादों के बहिष्कार की अपील भी की गई है। शुक्रवार को समिति के कार्यकर्ता प्रेस कॉम्प्लेक्स पर बने BDA कार्यालय पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन के बाद फैक्ट्री पहुंचे। वहां उन्होंने कर्मचारियों के समर्थन में तिलक लगाया और कलावा बांधा। फिलहाल, मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हैं और प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

  • bhopal-factory-notice-tilak-bindi-ban-controversy-against-fir
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना